Blinkit Franchise Cost in 2025

Blinkit Franchise Cost in India 2025: जाने फ्रेंचाइजी खोलने की प्रक्रिया

ऑनलाइन ऑर्डर करके घर बैठे सामान तो आप भी मंगवाते होंगे। क्विक कॉमर्स के इस जमाने में कोई भी सामान अब आपसे बहुत ज्यादा दूर नहीं है। बड़ी-बड़ी मेट्रो सिटीज में आप मात्र 5-10 मिनट में कोई भी सामान अपने घर पर मंगवा सकते हैं। ब्लिंकिट भी ऐसी ही क्विक कॉमर्स कंपनी है। 

सामान की सुपर फास्ट डिलीवरी के लिए ब्लिंकिट जगह-जगह अपने डार्क स्टोर का संचालन करती है। जिसे आप भी Open करके ब्लिंकिट के साथ पैसा कमा सकते हैं। वर्तमान समय में पैसा कमाने के लिए फ्रेंचाइजी खरीदना सबसे आसान बिजनेस मॉडल बन गया है। इस बिजनेस मॉडल में आपको ना ब्रांड वैल्यु बनानी है, ना ही कस्टमर्स। क्योंकि फ्रेंचाइजी बिजनेस में पहले से ही ब्रांड की वैल्यु बनी होती है, साथ ही उसका कस्टमर बेस भी स्ट्रॉंग होता है। 

ऐसे में अगर आप Blinkit Dark Store Franchise लेने के बारे में सोच रहे हैं? या फिर आपके दिमाग में सवाल आ रहा है कि Blinkit Franchise Cost कितनी है? तो आज का आर्टिकल आपके लिए खास होने वाला है। तो चलिए बिना देर किए शुरु करते हैं।

Blinkit क्या है? 

Blinkit क्या है?

Blinkit एक क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जो अपने उपभोक्ताओं को मात्र 10 मिनट में सामान डिलीवर करने का दावा करती है। वर्तमान में यह कंपनी जोमेटो के साथ पार्टनर शिप में बिजनेस कर रही हैं। अगर आप फ्रेंचाइजी बिजनेस में इन्वेस्ट करने में इंटरेस्टेड हैं, तो आप ब्लिंकिट डार्क स्टोर की फ्रेंचाइजी शुरु करने लाभ कमाना शुरु कर सकते हैं। 

यह भी पढ़े: La Pinoz Pizza Franchise Cost in india

ब्लिंकिट फ्रैंचाइज़ी प्रोग्राम क्या है?

blinkit franchise program

ब्लिंकिट लोगों को फ्रेंचाइजी प्रोग्राम के तहत खुद के साथ बिजनेस करने का मौका देती है। ब्लिंकिट की फ्रेंचाइजी खरीदकर आप एक डार्क स्टोर यानी की मिनी – वेयहाउस शुरु कर सकते हैं, जहां आपको इन्वेन्टरी ( माल ) रखना होगा। इस स्टोर से आपको मात्र कुछ मिनटों में लोगों के घर तक सामान पहुंचाना होगा। 

ब्लिंकिट अपने बिनजेस मॉडल के तहत लोगों को मात्र 10 मिनट में सामान डीलीवर करता है, जो ऐप की विश्वसनीयता और उपयोगिता दोनों के बढ़ाने में मदद करता है। 

Blinkit Franchise Cost कितनी है? 

टेबल के माध्यम से समझिए की ब्लिंकिंट की फ्रेंचाइजी ( Blinkit Franchise Total Cost ) खरीदने के लिए आपको कब, कहां और कितना निवेश करना होगा ।

फ्रेंचाइजी का नाम Blinkit
फ्रेंचाइजी फीस 2 लाख
सिक्योरिटी डिपोजिट ( रिफंडेबल ) 3 लाख 
स्टोर सेटअप की लागत 15-20 लाख 
वर्किंग कैपिटल ( प्रारंभिक महीनों का खर्चा )   5-10 लाख 
आवश्यक जगह 2000 – 3000 Square Foot
रॉयल्टी फीस 3%
प्रॉफिट मार्जिन 30 % 
कुल लागत लगभग 30-35 लाख रुपये 

यह भी पढ़े: Cloud Kitchen Business Model

Blinkit की Franchise लेने के लिए आवश्यक चीजें – 

1. आवश्यक स्थान – 

ब्लिंकिट की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको एक डार्क स्टोर स्थापित करना होगा, जहां आपको इन्वेट्री ( माल ) रखना होगा। यह स्टोर स्थापित करने के लिए आपको कम से कम 2000 – 3000 स्क्वायर फुट जगह की आवश्यकता होगी। 

2. जरुरी दस्तावेज – 

Blinkit के Dark Store की Franchise लेने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की भी जरुरत होगी, जो कि निम्नलिखित हैं – 

  • पैन कार्ड 
  • आधार कार्ड 
  • बिजली का बिल 
  • GST रजिस्ट्रेशन 
  • FSSAI लाइसेंस 
  • व्यापार लाइसेंस 
  • बैंक डिटेल्स 
  • बैंक स्टेटमेंट ( बीते 6 महीनों का ) 
  • IT रिटर्न ( बीते 3 साल का ) 
  • ब्लिंकिट के साथ बिजनेस का समझौता पत्र 

3. श्रमिक 

डार्क स्टोर को मैनेज करने के लिए आपको कम से कम 10-20 कर्मचारियों की भर्ती भी करनी होगी। अगर आपसे कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है, तो ब्लिकिंट आपकी मदद कर देगा। साथ ही ब्लिंकिट आपके स्टोर पर स्टोर मैनेजर की नियुक्ति खुद करता है। 

यह भी पढ़े: 20 लाख तक की पूंजी में बिजनेस और कमाए लाखों

Blinkit Franchise के लिए अप्लाई कैसे करें?

ब्लिंकिट की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको नीचे दिए गए निर्देशों के स्टेप-बॉय स्टेप फॉलो करना होगा

  • Blinkit की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, और Franchise के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने एक पेज Open होगा, जिसमें आपको ब्लिंकिट की फ्रेंचाइजी से जुड़ी तमाम जानकारियां देखने को मिल जाएगी। 
  • इसी के साथ यहां आपको एक फॉर्म भी दिखाई देगा, फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए आपको यह फॉर्म भरना होगा। 
  • फॉर्म में आपको अपना नाम, ई-मेल, फोन नंबर, शहर का नाम, पिनकोड़ और वर्तमान व्यवसाय की डिटेल्स भरनी होंगी। 
  • इसके बाद आपको कंटीन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • फॉर्म संबिट होने के बाद कंपनी खुद आपसे ब्लिंकिट की फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए संपर्क करेगी।

Blinkit Franchise कैसे शुरु करें? 

1. स्टोर सेटअप करें 

ब्लिंकिट की फ्रेंचाइजी शुरु करने के लिए सबसे पहले आपको एक स्टोर बनाना होगा। यह एक गोदाम है, जहां ब्लिंकिट से जुड़े विक्रेता अपना माल रखेंगे। 

2. कर्मचारी की भर्ती – 

स्टोर का सेटअप करने के बाद आपको कर्मचारियों की भर्ती करनी होगी, जिसमें ब्लिंकिट आपकी मदद करेगा। इसी के साथ आपके स्टोर पर स्टोर मैनेजर की नियुक्ति भी ब्लिंकिट ही करेगा, जो यह तय करेगा, कि आपके डार्क स्टोर में काम सही तरह से हो रहा है या नहीं। 

3. मासिक भुगतान – 

ब्लिंकिट की फ्रेंचाइजी लेने के बाद आपको मासिक तौर पर भुगतान मिलता है। अगर आपके स्टोर पर रोजाना सैंकड़ों की संख्या में ऑर्डर आते हैं, तो आप महीनें में लाखों की कमाई कर सकते हैं। 

यह भी पढ़े: कभी ना बंद होने वाले बिजनेस 

Blinkit Dark Store Franchise में कितनी कमाई है? 

Blinkit Dark Store Franchise

Blinkit Dark Store Franchise लेकर आप 30 % तक का मुनाफा कमा सकते हैं। इस बिजनेस में कमाई की बात करें, तो वो आपके एवरेज ऑर्डर वैल्यु पर निर्भर करती है। अगर आपका एवरेज ऑर्डर 350 रुपये से ऊपर है, तो आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। 

Blinkit Franchise लेने के फायदे –

  • ब्लिंकिट पहले से ही एक ब्रांड है, जिसके कस्टमर्स की संख्या लाखों मे है, ऐसे में ग्राहको को आकर्षित करना आपके लिए आसान होगा। 
  • ब्लिंकिट की फ्रेंचाइजी फीस कम है, ऐसे में इसे आप कम लागत के साथ भी शुरु कर सकते हैं। 
  • अगर आप ब्लिंकिट की फ्रेंचाइजी लेते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर खर्चा करने की जरुरत नहीं पडेगी, क्योंकि ब्रांड की मार्केटिंग कंपनी के द्वारा की जाएगी। 
  • ब्लिंकिट अपने फ्रेंचाइजी पार्टनर्स को ट्रेनिंग, टेक्निकल सपोर्ट और बिजनेस मैनेजमेंट की गाइडेंस देता है।
  • ऑन-डिमांड डिलीवरी सर्विस की तेजी से बढ़ती डिमांड के कारण इस बिजनेस ग्रोथ में ग्रोथ की संभावना अधिक है। 

निष्कर्ष – 

वर्तमान समय में ऑनलाइन शॉपिंग का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप एक ऐसे बिजनेस से जुड़ते हैं, जो ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा हुआ है, तो आप ना केवल आज बल्कि भविष्य में भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

ब्लिंकिट ऐसा ही एक ब्रांड है, जो क्विक-कॉमर्स के क्षेत्र में तेजी से तरक्की कर रहा है। ऐसे में इस ब्रांड के साथ बिजनेस करना आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। आज के आर्टिकल में हमने आपको ब्लिंकिट की फ्रेंचाइजी से जुड़ी तमाम आवश्यक जानकारियां दी हैं। अगर आपके पास सही लोकेशन, इन्वेस्टमेंट और ऑपरेशंस संभालने की क्षमता है, तो यह फ्रेंचाइजी आपको लाखों की कमाई करके दे सकती है। 

यह भी पढ़े: किराना स्टोर खोलने की पूरी गाइड!

FAQs : Blinkit Franchise Cost को लेकर अक्सर पूछे गए सवाल –

Q.1 – ब्लिंकिट की फ्रेंचाइजी कैसे लें?

Ans – ब्लिंकिट की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक फॉर्म संबिट करना होगा, जिसमें आवेदक से जुड़ी जानकारियों का ब्यौरा दिया जाएगा। इसके बाद कंपनी खुद आपसे फ्रेंचाइजी के लिए संपर्क कर लेगी। 

Q.2 – ब्लिंकिट स्टोर खोलने में कितना खर्च आता है?

Ans – ब्लिंकिट का स्टोर खोलने के लिए आपको कम से कम  30-35 लाख रुपये का खर्चा करना होगा।

Q.3 – ब्लिंकिट कितना कमीशन लेता है?

Ans – ब्लिंकिट अपने विक्रेताओं से प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने के ऐवज में प्रोडक्ट के मूल्य का 8% – 15% तक शुल्क लेता है। 

Q.4 – क्या ब्लिंकिट विक्रेता के लिए जीएसटी आवश्यक है?

Ans – अगर आप ब्लिंकिट पर विक्रेता है, तो आपके पास GST और FSSAI लाइसेंस होना बहुत ज्यादा जरुरी है। 

Q.5 – ब्लिंकिट डार्क स्टोर्स क्या हैं?

Ans –  आमतौर पर ब्लिंकिट डार्क स्टोर्स, गौदाम होते हैं, जहां विक्रेता अपने प्रोडक्ट को स्टोर करते हैं। यह डार्क स्टोर 2,000 – 3,000 स्क्वाय फुट की जगह पर बने होते हैं। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *