गांव में मशीनरी बिजनेस से लाखों कमाए: 2025 के 10 बेस्ट आइडियाज
बार-बार नौकरी छोड़कर बिजनेस करने का सोचते हैं, लेकिन गांव में रहने की वजह से बिजनेस करने का फैसला नहीं ले पा रहे हैं? अगर हां, तो ये आर्टिकल आपकी इस सोच को पूरी तरह से बदल देगा। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको गांव में शुरु होने वाले कुछ ऐसे बेहतरीन मशीनरी बिजनेस आइडिया बताएंगे, जिन्हें अगर आपने शुरु कर लिया, तो कुछ महीनों में ही आपक ताबड़तोड़ कमाई होगी, और आप लखपती बन जाएंगे।
ऐसे में अगर आपको भी गांव में रहकर खूब सारा पैसा कामना है, तो आप भी अपने गांव में मशीनरी बिजनेस शुरु कर सकते हैं। अब इस कैटेगरी में कौन-कौनसे बिजनेस आइडिया आते हैं, और मशीनरी बिजनेस क्या होते हैं? और गांव में मशीनरी बिजनेस का भविष्य क्या है? ये जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पूरा करें?
मशीनरी बिजनेस क्या होते हैं?
मशीनरी बिजनेस मुख्य रुप से मशीनों और उपकरणों के निर्माण, बिक्री, उन्हें किराए पर देने या फिर उनकी मरम्मत से जुड़े होते हैं। ये बिजनेस आमतौर पर कृषि, निर्माण, औद्योगिक और घरेलू उपयोग की जरूरतों पर निर्भर होते हैं। गांव में मशीनरी बिजनेस का उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्र में उपयोग होने वाली मशीनों और उनकी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना और उनसे लाभ कमाना है।
शुरु करें ये गांव में मशीनरी बिजनेस और कमाएं महीने के लाखों रुपये
1. सौर उपकरणों की दुकान

गांव में सौर उपकरणों की दुकान खोलना एक लाभदायक बिजनेस हैं। सरकार भी सौर उर्जा से चलने वाले उपकरणों को बढ़ावा दे रही हैं, जिसके चलते गांवों में सौर उपकरणों की मांग बढ़ रही हैं।
इस बिजनेस में आपके ग्राहक किसान, घरेलू उपयोगकर्ता, छोटे व्यापारी होंगे। बिजनेस शुरु करने से पहले आपको मार्केट रिसर्च करनी होगी, और अपने लिए सप्लायर खोजना होगा, जहां से आप सही कीमत पर सौर उपकरण खरीद सके। दुकान खोलने के बाद सौर उपकरण बेचने के अलावा अपनी दुकान में आप सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, मैंटेनेंस, रखरखाव और मरम्मत की सुविधा उपलब्ध करवाएं, ताकि आप अतिरिक्त कमाई कर सकें। शुरु-शुरु में भले ही इस बिजनेस से आपकी 40,000 – 60,000 कमाई होगी, लेकिन 1–2 सालों में आप अच्छी कमाई करना शुरु कर देंगे।
सौर उपकरणों की दुकान खोलने के लिए जरुरी दस्तावेज
- व्यापार लाइसेंस
- GST रजिस्ट्रेशन
- उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन
- MSME रजिस्ट्रेशन
- आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन (AOA) और मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MOA)
सौर उपकरणों की दुकान खोलने के लिए जरुरी स्टॉक ( प्रोडक्ट )
- सौरल पैनल
- सोलर इन्वर्टर और बैटरी
- सोलर पंप
- सोलर गीजर
- सोलर लाइट्स
- सोलर चार्जर आदि।
गांव में मशीनरी बिजनेस का नाम | सौर उपकरणों की दुकान |
---|---|
संभावित लागत | ₹5–10 लाख |
प्रॉफिट मार्जिन | 15-20 प्रतिशत तक |
शुरुआती कमाई ( हर महीने ) | 40,000 – 80,000 या इससे ज्यादा |
यह भी पढ़े: Mineral Water Business Idea: मिनरल वाटर का बिजनेस कैसे शुरू करें?
2. कृषि उपकरण/मशीन किराए पर देने का बिजनेस

भारत में आज भी ऐसे बहुत सारे किसान हैं, जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से आधुनिक कृषि उपकरणों / मशीनों को नहीं खरीद पाते हैं। बहुत से किसानों के पास तो आज भी खुद का ट्रेक्टर तक नहीं है। जिनके चलते ये लोग ट्रेक्टर, थ्रेसर मशीन को किराएं पर लाकर ही अपना काम करते हैं। ऐसे में अगर आप गांव में रहते हैं, तो आप कृषि उपकरण/मशीन किराए पर देने का बिजनेस शुरु करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।
यह बिजनेस करने के लिए आपको ऐसे उपकरण खरीदने होंगे, जिनकी किसानों को सबसे ज्यादा जरुरत होती है। इसके बाद आप घंटे, दिन, या सीजन के आधार पर रेट तय करके किसानों को अपनी सुविधाएं देना शुरु कर सकते हैं। कृषि उपकरण खरीदने के लिए आप किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं के तरह मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। अन्यथा सैकंड हैंड उपकरण खरीदकर भी यह बिजनेस शुरु कर सकते हैं।
जरुरी दस्तावेज
- स्थानीय परमिट ( नगर पालिका, ग्राम पंचायत या नगर निगम )
- GST रजिस्ट्रेशन
- कृषि उपकरणों का बिमा
- MSME रजिस्ट्रेशन
आवश्यक उपकरण
- ट्रैक्टर
- थ्रेशर / हार्वेस्टर
- सिंचाई उपकरण
- पावर टिलर
- सीड कम फ़र्टिलाइज़र ड्रिल
- स्टैनलेस स्टील हल
- डिस्क हल
- सीड बिन इत्यादि।
गांव में मशीनरी बिजनेस का नाम | कृषि उपकरण किराए पर देना |
---|---|
संभावित लागत | 30-50 लाख तक |
शुरुआती कमाई ( हर महीने ) | 50,000 -2 लाख रुपये |
3. जूट से रस्सी बनाने का बिजनेस

गांव में रहकर आप जूट से रस्सी बनाने का बिजनेस भी शुरु कर सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान भी नहीं होता है, और जूट से बने प्रोडक्ट सरकार के द्वारा भी प्रमोट किया जाता है।
आमतौर पर जूट से रस्सी बानाने के लिए आप पारंपरिक विधि का इस्तेमाल कर सकते हैं, या फिर आप चाहें, तो आप जूट से रस्सी बनाने की मशीन भी खरीद सकते हैं। आमतौर पर भारत में जूट से रस्सी बानाने की कीमत 2.25 लाख रुपये तक हैं। जूट से रस्सी बनाने के लिए आपको मुख्य रुप से जूट, नारियल के सूखे रेशें और मशीन की आवश्यकता होगी। रस्सी तैयार होने के बाद आपको अच्छे से इन्हें पैक करके स्थानीय बाजार, या ऑनलाइन बेच देना है। जूट की रस्सी की डिमांड राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में है।
जरुरी दस्तावेज ( लाइसेंस )
- व्यापार लाइसेंस
- GST रजिस्ट्रेशन
- MSME रजिस्ट्रेशन
- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति
जूट से बनी रस्सियों को कहां बेंचे?
- स्थानीय बाजार
- थोक मार्केट
- ऑनलाइन मार्केटप्लेस ( Amazon, Indiamart, Alibaba.com इत्यादि )।
गांव में मशीनरी बिजनेस का नाम | जूट से रस्सी बनाने का बिजनेस |
---|---|
संभावित लागत | ₹5 -7 लाख |
प्रॉफिट मार्जिन | 20 % – 25 % तक |
शुरुआती कमाई ( हर महीने ) | 50,000 रुपये – 1.5 लाख रुपये ( बिक्री पर निर्भर ) |
यह भी पढ़े: 3 लाख में बिजनेस आइडिया
4. कृषि यंत्रों को बेचने का बिजनेस

गांवों में खेती आजीविका चलाने का मुख्य साधन हैं। ऐसे में अगर आप गांव में मशीनरी बिजनेस खोलने का प्लान बना रहे हैं, तो कृषि यंत्रों ( मशीनों) को बेचने का बिजनेस आपके लिए एकदम उपयुक्त बिजनेस है।
गांवों में जुताई, बोवनी, खाद और कीटनाशक डालने, सिंचाई करने, फसलों की सुरक्षा के लिए, फसल कटाई, मढ़ाई, ढुलाई आदि के लिए अलग-अलग उपकरण जैसे हार्वेस्टर, सीडर, पंप सेट, कुदाल, फाड़वा, हसिया, तार, घास काटने की मशीन और कृषि अन्य उपकरणों की मांग हमेशा बनी रहती है। ऐसे में उन उपकरणों को बेचकर और इनकी सर्विसिंग की सुविधा उपलब्ध करवाकर आप अच्छी-खासी इनकम जनरेट कर सकते हैं।
जरुरी दस्तावेज ( लाइसेंस )
- MSME रजिस्ट्रेशन
- GST रजिस्ट्रेशन
- व्यापार लाइसेंस
- डीलरशिप लाइसेंस
कृषि यंत्रों को कहां बेंचे?
- आप अपने गांव के मुख्य बाजार में अपनी दुकान स्थापित कर सकते हैं।
- या आप चाहें तो ऑनलाइन मार्केटप्लेस ( Amazon, Indiamart, Alibaba.com इत्यादि ) पर इन उपकरणों को बेच सकते हैं।
- आप इन कृषि उपकरणों को किराए पर देकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
गांव में मशीनरी बिजनेस का नाम | कृषि यंत्रों को बेचने का बिजनेस |
---|---|
संभावित लागत | 15-30 लाख रुपये |
प्रॉफिट मार्जिन | 15%-20% |
शुरुआती कमाई ( हर महीने ) | 3-6 लाख रुपये ( बिक्री पर निर्भर ) |
5. एग्रीकल्चर ड्रोन रेंटल सर्विस

बदलते जमाने में खेती करने के तरीकें भी बदलते जा रहे हैं। आजकल खेती में ड्रोन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। किसान अब ड्रोन की मदद से फसल की रखवाली कर रहे हैं, फसलों में बिमारियों का पता लगा रहे हैं, और तो और ये ड्रोन फसलों पर दवाइयों और फ़र्टिलाइज़र का छिड़काव भी कर रहे हैं।
दरअसल, इन ड्रोन्स पर स्प्रे नोज़ल लगा होता है, जो फसलों पर लिक्विड फर्टिलाइजर छिड़कने का काम करता है। ड्रोन्स की मदद से किसानों का काम पहले के मुकाबले काफी तेजी से पूरा हो रहा है। ऐसे में अगर आप गांव में मशीनरी बिजनेस सर्च कर रहे हैं, तो आप एग्रीकल्चर ड्रोन रेंटल सर्विस शुरु कर सकते हैं। गांवों में यह बिजनेस आपको अच्छा पैसा कमा के दे सकता है।
गांवों में एग्रीकल्चर ड्रोन रेंटल सर्विस बिजनेस कैसे शुरु करें?
- एग्रीकल्चर ड्रोन रेंटल बिजनेस बिजनेस शुरु करने के लिए आपको सबसे पहले ड्रोन खरीदने होंगे।
- इसके बाद आपको किसानों से संपर्क करना होगा, और उन्हें अपनी सर्विस और उसके फायदे के बारे में बताना होगा।
- आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से ये सुविधा किसानों को उपलब्ध करवा सकते हैं।
जरुरी दस्तावेज ( लाइसेंस )
- व्यापार लाइसेंस
- GST रजिस्ट्रेशन
- ड्रोन सर्टिफिकेट ( सरकारी मान्यता प्राप्त )
गांव में मशीनरी बिजनेस का नाम | एग्रीकल्चर ड्रोन रेंटल सर्विस |
---|---|
संभावित लागत | 20-50 लाख रुपये |
प्रॉफिट मार्जिन | 20% – 50% तक |
शुरुआती कमाई ( हर महीने ) | 2-10 लाख रुपये |
यह भी पढ़े: 25000 में शुरू होने वाले बिजनेस
6. तेल निकालने का बिजनेस

खाने के तेल की डिमांड भारत के हर गांव और हर शहर में हैं। ऐसे में गांव में रहकर आप तेल निकालने का बिजनेस भी शुरु कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल एक्सपेलर मशीन ( तेल निकालने की मशीने ) खरीदनी होंगी, जो आपको 2 लाख रुपये तक की कीमत में मिल जाएगी।
इस मशीन में तेल निकालने के लिए आपको सरसों, मूंगफली और तिल जैसी फसलों की जरुरत पड़ेगी। आप इस बिजनेस को दो तरीकें से कर सकते हैं। पहला – आप कच्चे माल के तौर पर फसलों को खरीदें, और उनका तेल निकालकर मार्केट में बेंचे। और दूसरा – आप गांव के किसानों को अपनी मशीन से उनकी फसलों का तेल निकालकर दे सकते हैं, जिसके बदले में आप उनसे किराया वसूल सकते हैं।
जरुरी दस्तावेज और उपकरण
- ऑयल एक्सपेलर मशीन ( तेल निकालने की मशीने )
- व्यापार लाइसेंस
- जीएसटी पंजीकरण
- FSSAI लाइसेंस
- राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से पर्मिशन और सर्टिफिकेट
गांव में मशीनरी बिजनेस का नाम | तेल निकालने का बिजनेस |
---|---|
संभावित लागत | 2-4 लाख रुपये |
प्रॉफिट मार्जिन | 20% तक |
शुरुआती कमाई ( हर महीने ) | 50,000 – 1 लाख रुपये तक |
7. आटा चक्की

गांवों में अक्सर लोग पैकिंग वाले आटे की जगह चक्की पर पिसा हुआ आटा खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में आटा पीसने की मशीन लाकर आप गांव में आटा पीसने का काम शुरु कर सकते हैं। आटा चक्की की दुकान पर ग्राहक आमतौर पर गेहूं, दाल, बाजरा, मक्का, मसाले आदि पिसवाने के लिए आते हैं। इस बिजनेस को आप कम लागत में शुरु करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
जरुरी दस्तावेज और उपकरण
- आटा पीसने की मशीन
- तराजू
- व्यापार लाइसेंस
- GST रजिस्ट्रेशन
गांव में मशीनरी बिजनेस का नाम | आटा चक्की |
---|---|
संभावित लागत | 50,000 – 1 लाख रुपये |
शुरुआती कमाई ( हर महीने ) | 25,000 – 30,000 रुपये तक |
यह भी पढ़े: 20 लाख तक की पूंजी में बिजनेस
8. दोना-पत्तल बनाने का बिनजेस

यह भी गांव में शुरु हो सकने वाला एक मशीनरी बिजनेस ही है, जिसे आप 50,000 से 2 लाख रुपये तक की शुरुआती लागत में शुरु कर सकते हैं। इस बिजनेस में आपको दोना और पत्तल तैयार करने हैं, जो पेड़ की पत्तियों, थर्माकोल, प्लास्टिक, पेपर आदि से तैयार किए जाते हैं।
दोना-पत्तल बिजनेस शुरु करने के लिए जरुरी दस्तावेज ( लाइसेंस)
- GST रजिस्ट्रेशन
- व्यापार लाइसेंस
- बैंक डिटेल्स
- व्यवसायिक मीटर का कनेक्शन
- MSME रजिस्ट्रेशन
गांव में मशीनरी बिजनेस का नाम | दोना-पत्तल बनाने का बिनजेस |
---|---|
संभावित लागत | 50,000 से 2 लाख रुपये |
शुरुआती कमाई ( हर महीने ) | 30,000 – 60,000 रुपये महीना |
9. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत करने का बिजनेस

गांव में रहकर आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत और उनकी सर्विस करने का बिजनेस भी शुरु कर सकते हैं। आप घरों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, गैस चूल्हा, पंखा जैसे उपकरणों की मरम्मत करने की सुविधा उपलब्ध करवा सकते हैं, और हर एक सेवा के बदले कुछ पैसे चार्ज कर सकते हैं।
हालांकि यह बिजनेस शुरु करने के लिए आपको इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ठीक करने की ट्रेनिंग लेनी होगी। अगर आप बड़े लेवल पर ये बिजनेस शुरु कर रहे हैं, तो आप 2-3 कर्मचारियों को नौकरी पर रख सकते हैं।
जरुरी दस्तावेज
- व्यापार लाइसेंस
- जीएसटी पंजीकरण
- MSME रजिस्ट्रेशन
गांव में मशीनरी बिजनेस का नाम | इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत करने का बिजनेस |
---|---|
संभावित लागत | 3-5 लाख |
प्रॉफिट मार्जिन | 10% – 20% |
शुरुआती कमाई ( हर महीने ) | 1-2 लाख रुपये |
यह भी पढ़े: 5 लाख तक की पूंजी में बिजनेस
10. राख से ईंट बनाने का बिजनेस

भारत में घर बनाने के लिए अक्सर मिट्टी की ईंट, सीमेंट, रेता, सरिया आदि का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन वर्तमान समय में मिट्टी की जगह राख से बनी ईट का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
ऐसे में आप राख से ईट बनाने का बिजनेस ( Fly Ash Bricks Business ) शुरु करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यह ईट पारंपरिक ईट के मुकाबले हल्की, मजबूत और सस्ती होती है। इस बिजनेस को आप 10-20 लाख रुपये में शुरु कर सकते हैं।
जरुरी दस्तावेज
- उद्योग लाइसेंस / व्यापार लाइसेंस
- GST रजिस्ट्रेशन
- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र
जरुरी उपकरण और मैटेरियल
- राख से ईंट बनाने की मशीन
- राख
- रेत और सीमेंट
- कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन
गांव में मशीनरी बिजनेस का नाम | राख से ईंट बनाने का बिजनेस |
---|---|
संभावित लागत | 10-20 लाख रुपये तक |
प्रॉफिट मार्जिन | 10 % -25 % |
शुरुआती कमाई ( हर महीने ) | 5-10 लाख या इससे ज्यादा |
गांव में मशीनरी बिजनेस का क्या भविष्य है?
इतना सबकुछ पढ़कर हो ना हो, लेकिन यह सवाल आपके मन में जरुर आ रहा होगा, के गांव में मशीनरी बिजनेस चल सकते हैं? क्या ये भविष्य में अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। तो आपको बता दें कि बदलते जमाने के साथ अब खेती करने का तरीका भी बदल गया है। पहले जो काम हाथ से किए जाते थे, वो काम अब मशीनों के द्वारा कुछ समय में ही पूरा किया जा रहा है।
अब किसान ट्रैक्टर, पंप सेट, ड्रॉन जैसी अलग-अलग मशीनों का इस्तेमाल करके कम मेहनत में अच्छी फसल उगाने में सफल हो रहे हैं। आने वाले समय में खेती में इन मशीनों की डिमांड दुगनी होने वाली हैं। ऐसे में अगर गांव में मशीनरी बिजनेस का भविष्य उज्जव ही है, अगर आप यह बिजनेस शुरु करते हैं, तो इसमे आपको अच्छा मुनाफा होगा ही होगा।
निष्कर्ष
अपना गांव किसे प्यारा नहीं होता है, लेकिन पैसा कमाने के लिए मजबूरन लोगों को गांव छोड़कर शहर में जाना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके सामने गांव में मशीनरी बिजनेस के 10 आइडिया लेकर आएं है, जिन्हें आप आसानी से गांव में शुरु करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
इन बिनजेस को शुरु करने के लिए आप सरकारी मदद और लोन दोनों ले सकते हैं। अगर इन बिजनेस को आप अपने गांव में शुरु करते हैं, तो पैसा कमाने के लिए आपको बाहर नहीं जाना होगा। आप अपने गांव में ही लाखों रुपये की इनकम आसानी से जनरेट कर पाएंगे।
उम्मीद है आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको पसंद आई हो। अगर इन बिनजेस आइडियाज को लेकर आपके मन में कोई भी सवाल आए, तो आप बेझिझक कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते हैं, हमारी टीम आपके सभी सवालों का जवाब देने की पूरी-पूरी कोशिश करेगी।
यह भी पढ़े: 10 लाख तक की पूंजी में बिजनेस
FAQs: गांव में मशीनरी बिजनेस आइडिया को लेकर पूछे गए सवाल
Q.1 – गांव में कौन सा व्यवसाय अधिक लाभदायक है?
Ans – कृषि उपकरणों को किराए पर देने का बिजनेस गांव में सबसे अधिक लाभदायक है। क्योंकि गांवों में आधे से ज्यादा किसान ऐसे हैं, जिनके पास खुद का ट्रेक्टर, थ्रेसर मशीन, हल इत्यादि नहीं है, ऐसे में फसल के समय पर वो इन्हें किराए पर लेकर अपना काम करते हैं।
Q.2 – गांव में रहने वालों का मुख्य धंधा क्या है?
Ans – गांव में रहने वाले अधिकतर लोगों का मुख्य धंधा खेती और पशुपालन होता है।
Q.3 – गांव के हिसाब से सबसे अच्छा बिजनेस कौन सा है?
Ans – वर्तमान समय में गांव के हिसाब से सबसे अच्छा बिजनेस सौर उपकरण बेचने का बिजनेस है। इस बिजनेस में आप सौलर पैनल इंस्टॉलेशन, और उसकी मेंटेनेंस जैसी सुविधा उपलब्ध करवाकर ज्यादा कमाई कर सकते हैं।
Q.4 – गांव में क्या करना चाहिए?
Ans – गांव में रहकर आप आटा-चक्की की दुकान भी खोल सकते हैं। यह दुकान बहुत ही कम लागत में 50,000 रुपये में शुरु की जा सकती है।
Q.5 – गांव में कौनसा मशीनरी बिजनेस करें?
Ans – 10-20 लाख रुपये तक के निवेश में आप अपने गांव में राख से ईंट बनाने का प्लान शुरु कर सकते हैं। ये प्लांट आपको महीने में 5-10 लाख रुपये की कमाई करके दे सकता है।