La Pinoz Pizza Franchise Cost in India | निवेश, लाभ और पूरी जानकारी यहां पाएं!
Food Industry में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो क्यों ना खुद का ब्रांड बनाने की बजाए किसी फेमस फूड बिजनेस की फ्रेंचाइजी लेकर बिजनेस शुरु किया जाए। अगर आपके पास बजट की कमी नहीं है तो ज्यादा पैसे कमाने के लिए यह एक आसान ऑप्शन है, क्योंकि इसमें ब्रांड वैल्यु और कस्टमर पहले से ही बने हुए है, तो आपको ब्रांड मेकिंग और कस्टमर्स बनाने की झंझट नहीं होगी।
आजकल भारत में हर कोई पिज्जा खाने का शौकीन है, फिर चाहें वो बच्चे हों, बूढ़ें हो या फिर जवान हो, हर किसी को पिज्जा खाने का शौक है। ऐसे में पिज्जा फ्रेंचाइजी बिजनेस के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। पिज्जा फ्रेंचाइजी के लिए आप La Pinoz Pizza को सेलेक्ट कर सकते हैं। यह एक तेजी से बढ़ा पिज्जा ब्रांड है, जिसके भारत में 750 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। लोगों के इसके पिज्जा काफी पसंद भी आते हैं।
अब La Pinoz Pizza Franchise Cost कितनी है? इस फ्रेंचाइजी में मुनाफा कितना है?, फ्रेंचाइजी लेने की योग्यता क्या है? इन्वेस्टमेंट डिटेल्स क्या हैं? और इसके लिए अप्लाई कैसे करना है, चलिए जानते हैं –
जानें कैसे हुई La Pino’z Pizza की शुरुआत?

पूरे देश में इटालियन फूड पिज्जा की लोकप्रियता को देखते हुए कई नए ब्रांड इस बिजनेस में शामिल हो रहे हैं। La Pinoz Pizza भी इन्हीं में से एक है। यह भारत में तीसरी सबसे बड़ी पिज्जा कंपनी है, जिसका टर्नओवर करीब-करीब 1,000 करोड़ रुपये है। पूरे देश में इस पिज्जा ब्रांड के लगभग 750 से अधिक आउटलेट्स हैं।
इस कंपनी की शुरुआत सनम कपूर ने 2011 में की थी, उन्होंने अपना पहला स्टोर चंडीगढ़ में 120 वर्गफुट की छोटी सी जमीन पर खोला था। शुरुआत में इस ब्रांड का नाम Pinochhio Pizza था, जिसे बाद में बदलकर La Pinoz Pizza कर दिया गया। इससे पहले सनम कपूर एक जानी-मानी IT कंपनी में नौकरी किया करते थे। हालांकि, नौकरी से उनका मन ऊब गया तो उन्होंने खुद का बिजनेस शुरु करने का सपना देखा। अपने ब्रांड को स्थापित करने के लिए उन्होंने पूरा पिज्जा बेचने की बजाए, उसे स्लाइसेस में बेचा।
अपने ब्रांड को दूसरे पिज्जा ब्रांड से अलग बनाने के लिए इसमें उन्होंने देसी तड़का लगाया और अपने मेन्यु में पनीर मखनी पिज्जा, पनीर मखनी पिज्जा, पनीर बटर मसाला पिज्जा और मखनी दो-प्याजा पिज्जा शामिल किया। इससे बच्चों और युवाओं में इसका क्रेज बना और यह एक फेमस पिज्जा ब्रांड बन गया। इस ब्रांड ने अपनी पहली फ्रेंचाइजी 2013 में दी थी।
यह भी पढ़े: कभी ना बंद होने वाले बिजनेस
La Pinoz Pizza Franchise Cost In India
1. फ्रेजाइजी लागत कितनी है?
La Pinoz Pizza Franchise Cost 20-35 लाख रुपये है।
2. आउटलेट के लिए कितनी जगह की आवश्यकता होगी?
La Pinoz Pizza के आउटलेट्स खोलने के लिए आपको 350 – 750 स्क्वायर फुट जगह की आवश्यकता होगी।
3. जरुरी दस्तावेज कौन-कौनसे हैं?
ला पिनोज़ पिज्जा की फ्रोंचाइजी खरीदने के लिए आपको कुछ कानूनी दस्तावेजों की जरुरत भी पड़ेगी। अब ये दस्तावेज कौन-कौन से होंगे, चलिए जानते हैं –
- व्यापार लाइसेंस ( गुमास्ता लाइसेंस )
- FSSAI लाइसेंस
- GST नंबर
- रेंट एग्रीमेंट
प्रॉपर्टी के दस्तावेज ( अगर खुद की जमीन है तो )
यह भी पढ़े: Cloud Kitchen Business Model
4. लोकेशन
La Pinoz Pizza के आउटलेट्स खोलने के लिए आपको एक ऐसी लोकेशन का चुनाव करना होगा, जहां ज्यादा लोग आते जाते हों। यह जगह कोई भी हो सकती हैं, जैसे बाजार, मॉल, फूड कोर्ट, हाईवे की मुख्य सड़क आदि।
5. आवश्यक कर्मचारी
ला पिनोज़ पिज्जा के आउटलेट के लिए आपको कम से कम 4-7 कर्मचारियों की भर्ती करनी होगी। कर्मचारियों की ट्रेनिंग कम से कम 2 सप्ताह की होगी, जो कंपनी की तरफ से दी जाएगी।
6. प्रॉफिट मार्जिन
इस फ्रेंचाइजी बिजनेस में प्रॉफिट मार्जिन 35%-40% तक है, यानी की यह फ्रेंचाइजी शुरु करके आप 1 महीने में 1 लाख से ज्यादा नेट प्रॉफिट कमाएंगे।
फ्रेंचाइजी का नाम | La Pinoz Pizza |
---|---|
फ्रेंचाइजी कोस्ट | 20 से 35 लाख |
समझौते की अवधि | लगभग 20 साल |
आवश्यक जगह | 350 – 750 Square Foot |
रॉयल्टी फीस | 4% |
कर्मचारी संख्या | 4-7 |
रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट ( ROI ) | 16-20 महीनें |
प्रॉफिट मार्जिन | 35%-40% तक |
यह भी पढ़े: Mineral Water Business Idea
La Pinoz Pizza की Franchise कैसे लें?
- La Pinoz Pizza की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको सबसे पहले इस ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपको Franchise Enquiry का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
अब आपको यहां एक टोल फ्री नंबर ( 8238235444 ) मिलेगा, जिसपर कॉल करके आप फ्रेंचाइजी खरीदने को लेकर तमाम जानकारियां हासिल कर सकते हैं। - इसके अलावा वेबसाइट पर एक फॉर्म भी मौजूद है, जिसमें आप अपना नाम, शहर का नाम, कॉन्टेक्ट नंबर, Email आईडी और जो भी आपको पूछना है, वो मैजेस बॉक्स में टाइप करके संबिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद कंपनी खुद आपसे संपर्क कर लेगी।
निष्कर्ष –
वर्तमान समय में La Pinoz Pizza का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप La Pinoz Pizza की फ्रेंचाइजी खरीदकर बिजनेस करते हैं, तो आप इससे अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते हैं। आज के आर्टिकल में हमने आपको ला पिनोज़ पिज्जा से जुड़ी तमाम जानकारियां दे दी हैं।
यह आर्टिकल गाइड के तौर पर हैं, अधिक जानकारियां प्राप्त करने के लिए आप ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। और अगर आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें।
यह भी पढ़े: 20 लाख तक की पूंजी में बिजनेस और कमाए लाखों
FAQs: La Pinoz Pizza Franchise Cost को लेकर अक्सर पूछे गए सवाल
Q.1 – ला पिनोज़ फ्रैंचाइज़ी की लागत कितनी है?
Ans – La Pinoz Pizza की Franchise खरीदने के लिए आपको कम से कम 20 से 35 लाख रुपये का खर्चा करना होगा।
Q.2 – क्या ला पिनोज़ एक भारतीय कंपनी है?
Ans – हां, ला पिनोज़ एक भारतीय कंपनी है, जिसकी शरुआत चंडीगढ़ में 2011 में हुआ थी। 2013 में इस ब्रांड ने अपनी पहली फ्रेंचाइजी दी थी।
Q.3 – क्या ला पिनोज़ पिज़्ज़ा लाभदायक है?
Ans – अगर आप सही लोकेशन पर अपना आउटलेट शुरु करते हैं, जहां ज्यादा लोग आते-जाते हों, तो ला पिनोज़ पिज्जा की फ्रेंचाइजी खरीदना लाभदायक हो सकते हैं।
Q.4 – भारत में कितने ला पिनोज़ हैं?
Ans – पूरे भारत भर में ला पिनोज़ पिज्जा के लगभग 750 से अधिक आउटलेट्स हैं।
Q.5 – ला पिनोज़ का मालिक कौन है?
Ans – ला पिनोज एक भारतीय पिज्जा ब्रांड है, जिसके मालिक सनम कपूर हैं। उन्होंने इस ब्रांड की शुरुआत 2011 में एक आउटलेट शुरु करके की थी।